द न्यू इंडियन टाइम के हमारे नए कार्यालय का आज शेषाद्रिपुरम, बैंगलोर में उद्घाटन किया गया। चित्रदुर्ग के मुरुगा मठ के बसवप्रभु स्वामीजी ने दीप जलाकर नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर जी ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. सी. अश्वथ नारायण विधायक मल्लेश्वरम, पूर्व उप मुख्यमंत्री कर्नाटक सरकार, श्री जयंत कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय वीरशैव फोरम, सुवर्णा न्यूज करंट अफेयर्स संपादक जयप्रकाश शेट्टी, वरिष्ठ निदेशक ओम साई प्रकाश, अभिनेत्री मेघना गांवकर, अभिनेता राम पवन, विक्रम सूरी, नमिता, सुगुना रघु, संपादक निर्माता माधवानंद, कथावाचक मधुकांति शामिल थे।
पिछली बार यह पुरस्कार केवल कर्नाटक की मीडिया को दिया गया था। इस वर्ष से दक्षिण भारत के सभी मीडिया जगत के विशेष उपलब्धि हासिल करने वालों को पुरस्कार देने की योजना है।